BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी कैबिनेट के एक और मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
कानपुर हमला: CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, STF तैनात
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: कोरोना वायरस अब तेजी से योगी कैबिनेट को अपनी चपेट में ले रहा है. कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंत्री अतुल गर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है. अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि यूपी में कोरोना के कारण अब तक दो मंत्रियों की जान जा चुकी है.

योगी कैबिनेट की मंत्री कमला रानी वरुण और चेतन चौहान का कोरोना से निधन हो गया था.

दो हफ्ते में दो मंत्रियों की मौत

बता दें कि दो दिन पहले की प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना के कारण निधन हो गया था. दरअसल, बीते महीने 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में दाखिल करवाया गया था. 73 वर्षीय चेतन चौहान ने रविवार को अंतिम सांस ली. उनका एक गुर्दा प्रभावित हो गया था. जिसके बाद ऑर्गन फेल्योर के चलते उनकी मृत्यु हुई.

2 अगस्त को हुआ था कमला रानी वरुण का निधन

चेतन चौहान से पहले योगी सरकार की एक और मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना के कारण 2 अगस्त को निधन हो गया था. कमला रानी का लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था. वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा गया.

24 घंटे में सामने आए 4186 नए केस

वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,186 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही कोरोना के कारण 69 और लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4,186 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अभी 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 में सौंपे गए दायित्वों का अधिकारी पूर्ण निष्ठा से करें निर्वहन

Next Post

राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई करें: कलेक्टर

Next Post
राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई करें: कलेक्टर

राशन वितरण में अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई करें: कलेक्टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d