BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं केलिये कोरोना जिम्मेवार,मुख्यमंत्री का यह बयान घोर निंदनीय…..दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in Uncategorized
राज्य में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं केलिये कोरोना जिम्मेवार,मुख्यमंत्री का यह बयान घोर निंदनीय…..दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

राँची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आज दुमका में प्रेसवार्ता के दौरान दिये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमे उन्होंने राज्य में बढ़ते बालात्कार की घटनाओं केलिये कोरोना संकट को जिम्मेवार ठहराया है.

प्रकाश ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का मानसिक दिवालियापन है. अपनी सरकार की विफलताओं एवम आगामी दो उपचुनाव में महा ठगबंधन की होती हार को देखते हुए हेमंत जी बौखलाहट में उलुल जुलूल बाते कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सवालों से घबरा गए हैं. उनका आत्मविश्वास जवाब दे रहा है.

कहा कि पूरे प्रदेश में बहु बेटियों की इज्जत का बड़ा सवाल है. बलात्कार की घटना पर घटना की पुनरावृत्ति इस सरकार के इरादे,सोच पर सवालिया निशान लगा रहे. प्रकाश ने कहा कल तक झामुमो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम बलात्कार की घटना को बच्चों के समझाने बुझाने तक ही सीमित रखना चाहते थे आज तो मुख्यमंत्री जी ने इसपर और बड़ी मुहर लगा दी.

कहा कि हर विफलता केलिये केंद्र पर दोषारोपण करने वाले मुख्यमंत्री जी ने आज बलात्कार की घटना केलिये कोरोना को दोषी ठहरा दिया.

कहा महा ठगबंधन का यही चरित्र है.हाथरस की घटना का पहाड़ खड़ा करने वालों को अपने शासन की घटनाएं   छोटी भी  लगती है और विचलित भी नही करती. जिन्हें राज्य में  हर दिन 5 सामूहिक बलात्कार और हत्या , बेटी बहनों की इज्जत से खिलवाड़ की घटनाएं उद्वेलित नही करती. ऐसी सरकार से जनता का  भरोसा उठ चुका है.

प्रकाश ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद बेमानी है जो अपनी जिम्मेवारी से भागता रहे और हर नाकामी केलिये दुसरों को दोषी ठहराते रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपसी विवाद को लेकर हुई थी अर्जुन की हत्या, हत्याकांड में शामिल 2 आरोपी हसन और राहुल उर्फ रखिमुन्नी हुआ गिरफ्तार, तीसरे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी.

Next Post

26अक्टूबर से प्रतिदिन 1500 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन

Next Post
26अक्टूबर से प्रतिदिन 1500 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन

26अक्टूबर से प्रतिदिन 1500 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d