झारखंड में 36 हजार सैंपल लंबित
रांची:- झारखंड में कोरोना सैंपल जांच का बैकलॉक बढ़ता गया. इसे लेकर हाईकोर्ट की ओर से भी नाराजगी व्यक्त की गयी थी. कई निजी लैब द्वारा रिपोर्ट लेने में विलंब होने के कारण सैंपल लेना ही बंद कर दिया गया है. वहीं रविवार को रांची से धुव्र हेलीकॉप्टर से करीब 5900 सैंपल को जांच के लिए ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित आईसीएमआर आरपीसीआर जांच के लिए भेजा गया.
सूत्रों के मुताबिक करीब 36 हजार सैंपल अभी लंबित है, इन सभी सैंपल की रिपोर्ट आ जाने के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

