BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, सरकार सो रही : कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
बिहार में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, सरकार सो रही : कांग्रेस

बिहार में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, सरकार सो रही : कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार को कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को विस्फोटक बताते हुए कांग्रेस ने जांच में तेजी लाने और राज्य के कोरोना के लक्षण वाले सभी लोगों की जांच उनके घरों में जाकर करने की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की स्वस्थ होने की दर में गिरावट आ रही है, जो चिंता का कारण है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में जहां लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं उनके स्वस्थ होने की दर में कमी आ रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार को बिहार में रिकवरी रेट (संक्रमितों के ठीक होने की दर) जहां 63.17 फीसदी थी वहीं शुक्रवार को 64,36 प्रतिशत थी.

कुमार ने कहा कि 12 जुलाई को यहां 73.31 फीसदी की दर से संक्रमित लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे थे, जबकि 13 जुलाई को रिकवरी रेट लुढ़ककर 70.97 फीसदी और 14 जुलाई को 69.06 प्रतिशत तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं कि रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को बिहार का रिकवरी रेट 67.08 फीसदी था जबकि 14 जुलाई को यह दर लुढ़ककर 69.06 प्रतिशत तक आ पुहंचा. उन्होंने कहा कि यह स्थिति बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है. उन्होंने पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरीजों के मिलने की दर कई राज्यों से उपर है. उन्होंने कहा कि अब जब परिस्थिति इतनी विषम हो गई है तब सरकार सिर्फ बंदी कर रही है. उन्होंने कहा की अब जांच की संख्या बढ़ानी होगी और स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करना होगा. उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सुरक्षित रहने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार मार्शल ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक चौकीदार सहित दो की मौत, 2 घायल

Next Post

वृक्ष की सेवा ही प्रकृति की सेवा है…

Next Post
वृक्ष की सेवा ही प्रकृति की सेवा है…

वृक्ष की सेवा ही प्रकृति की सेवा है...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d