दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों के समूह (GOM) की बैठक में तय किया गया है कि फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का सकारात्मक असर दिख रहा है. इसलिए रैपिड टेस्ट किट से जांच को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
सरकार का कहना है कि अभी हमारे पास 15 लाख से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता है. साथ ही कई भारतीय कंपनियां भी टेस्ट किट तैयार करने में जुटी हैं. इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश भर में जिले स्तर पर सवा लाख से ज्यादा वालंटियर तैयार किए गए हैं.

