52सैंपल में 9 में मिले यूके स्ट्रेन , तो 4 में मिला डबल म्यूटेंट
रांची:- झारखंड में कोरोना के यूके स्ट्रेन का पता चला है. इसकी जानकारी भुवनेश्वर स्थित लैब में हुई जांच मिली है.
झारखंड से 52 सैंपल को जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित लैब भेजा गया था, इसमें 9 यूके स्ट्रेलन मिले, तो 4 में डबल म्यूटेंट मिला है. यह जानकारी मिलने के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
भुवनेश्वर स्थित लैब से जो रिपोर्ट आयी है, उसके अनुसार 13 सैंपल में कोरोना का खतरनाक नया वैरियंट मिला है. बताया गया है कि 9 सैंपल में यूके का म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया है, जबकि 4 में डबल म्यूटेंट पाया गया है. 9 में से 8 रांची के है और 1 पूर्वी सिंहभूम के है, जबकि डबल म्यूटेंट में 3 रांची और एक पूर्वी सिंहभूम जिले का है.
गौरतलब है कि सरकार ने सभी आरटीपीसीआर लैब प्रभारियों को निर्देश है कि वे अपने लैब से कुल सैंपल में से कम से कम 5 प्रतिशत स्ट्रेन जांच के लिए बाहर भेजें. इसी के तहत रिम्स और इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला में तैयारी की गयी है. दोनों लैब से आरटीपीसीआर के सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गये थे. बताया गया है कि झारखंड के अलावा 18 राज्यों में कोरोना के नये वेरिएंट मिले हैं. नये वैरिएंट तीन अलग-अलग देशों के है. इसे पहले वाले से ज्यादा खतरनाक स्ट्रेन बताया जा रहा है. हालांकि यह किस स्तर तक नुकसान पहुंचा सकता है, इस बारे में विशेषज्ञ चिकित्सक अभी कुछ बता नहीं पा रहे है. वहीं राज्य सरकार भी अब नये स्ट्रेन को लेकर विशेष चौकस हो गयी है.
