रांची: रिम्स में दो दिन पूर्व कोरोना संदिग्ध मर गया था उसकी जांच में कोरोना नेगेटिव आया है. 50 वर्षीय यह मरीज खेलगांव के सुग्नु का रहने वाला था.
विदित हो कि इस मरीज को लेकर रिम्स में काफी हंगामा भी किया गया था. इस मरीज को टीबी की बीमारी को लेकर रिम्स लाया गया था और उसे एमर्जेन्सी में भर्ती कराया गया था.
Also Read This: 30 हजार करोड़ में बेचने के लिए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का OLX में दिया एड, FIR दर्ज
वहीं रिम्स प्रबंधन का कहना था कि सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव को सौंपा जायेगा. अब रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जहां एक ओर रिम्स प्रबंधन ने राहत की सांस ली है. वहीं मृतक के परिजनों को भी राहत मिली.
फिलहाल, शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगे.

