रांची. रांची में गुरुवार 15 अप्रैली को दस स्थानों पर कोरोना जांच के लिए विशेष कोविड-19 जांच केंद्र बनाये गये है। इनमें सी टी आई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल)सर्ड के निकट, गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची, हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट, राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके, राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची, राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा, सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची, जिला स्कूल शहीद चौक रांची और सैनिक मार्केट रांची शामिल है.

