BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण भगवान का आशीर्वाद: ट्रंप

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा के लिए ट्रंप से मुलाकात करेंगे ट्रूडो
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जो इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर रहे हैं, उन्‍होंने एक वीडियो मैसेज रिलीज किया है. बुधवार को आए इस वीडियो मैसेज में राष्‍ट्रपति ट्रंप कोविड के संक्रमण केा भगवान का आशीर्वाद करार दे रहे हैं.

पिछले हफ्ते डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जहां ट्रंप को इलाज के लिए वॉल्‍टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो वहीं मेलानिया को व्‍हाइट हाउस में ही क्‍वारंटाइन किया गया है.

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने इस वीडियो मैसेज में जहां कोविड-19 को भगवान का आशीर्वाद बताया तो साथ ही एक बार फिर देश की जनता से वादा किया है कि वह जो इलाज उन्‍हें मुहैया कराया गया है, वह हर अमेरिकी नागरिक के लिए मुफ्त होगा. 

ट्रंप सोमवार को वॉल्‍टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल से डिस्‍चार्ज होकर व्‍हाइट हाउस पहुंचे हैं. हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि क्‍या ट्रंप के टेस्‍ट अब तक पॉजिटिव आ रहे हैं.

ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह भगवान का आशीर्वाद था जो मुझे मिला है.’ अमेरिका में अब तक इस महामारी की वजह से 210,000 लोगों की मौत हो चुकी है. ट्रंप प्रशासन पर महामारी को लेकर धीमी प्रतिक्रिया के आरोप लग रहे हैं.

इसके अलावा कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं व्‍हाइट हाउस में मास्‍क प्रोटोकॉल को लागू न करके ट्रंप ने अपने ही स्‍टाफ को खतरे में डाल दिया है. इस समय व्‍हाइट हाउस के कई अधिकारी इस वायरस की चपेट में हैं जिसमें कुछ ट्रंप के काफी करीबी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने किया 4 प्लाज्मा डोनर तथा 2 प्रेरक को सम्मानित

Next Post

शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के बीमार वंशज का राज्य सरकार एम्स में कराएगी इलाज: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
चान्हो स्वास्थ्य केंद्र मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, 3 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश

शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के बीमार वंशज का राज्य सरकार एम्स में कराएगी इलाज: स्वास्थ्य मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d