एस के सिंह,
पटना: मिली जानकारी के अनुसार कोरोना इलाज के नाम पर निजी अस्पताल के द्वारा मनमाने तरीके से पैसे का लेनदेन किया जा रहा है. कोरोना के इलाज में पटना के निजी अस्पताल में मची लूट की को देखते हुए सरकार ने इस पर नकेल कस दी है.
निजी अस्पताल को कोरोना संक्रमितों का इलाज ” आयुष्मान भारत योजना ” के तहत तय शुल्क पर करना होगा. इसे सोमवार से विधिवत रूप से जारी कर दिया जायेगा. आयुष्मान योजना की दर से अधिकतम 10℅ ज्यादा ही शुल्क कोरोना मरीजों के इलाज के लिए लिया जा सकता है.
10% ज्यादा ली जाने वाले राशि से निजि अस्पताल को पी पी ई किट और कोरोना टेस्ट की व्यवस्था करना होगा.
इसके लिए मरीजो से कोई भी राशि अलग से नही लेना होगा. यह जानकारी पटना के प्रभारी जिलाधिकारी सह D D C रिची पांडेय और सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम कि व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में बातचीत के दौरान दी.
सिविल सर्जन कहा कि बेगूसराय मे इसी फॉर्मूले पर इलाज की दर तय की गई है. पटना जिले में भी इसे आधार बनाया जा रहा है.

