Ranchi.झारखंड में शनिवार को 3838 नये संक्रमित मरीज मिले है.इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 158953 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 131928 हो गयी है. आज 1234 संक्रमित मरीजों को इलाज के क्रम में अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 30 संक्रमितों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हो गयी। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1406 पहुंच गयी है। जबकि 25619 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है.

