BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update: झारखण्ड में 15 मई को 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, अब रांची में संक्रमण के मात्र 28 एक्टिव केस

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
Corona Update: झारखण्ड में 15 मई को 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, अब रांची में संक्रमण के मात्र 28 एक्टिव केस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में 15 मई शुक्रवार को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.जिसमे एक मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से, गढ़वा से 4, हजारीबाग से 6, धनबाद से एक मरीज की पुष्टि हुई. जिसके बाद राज्य में संक्रमण का आकड़ा 215 पहुंच गया है.

खुशखबरी

सबसे बड़ी रहत की बात यह है की राजधानी रांची में शुक्रवार को 11 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे. अब यहां सिर्फ 28 एक्टिव केस रह गए हैं. अभी तक राजधानी में यहां 72 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं. यहाँ संक्रमण का आकड़ा 102 पहुंच चूका है.जिसमें दो मरीज की मौत हो चुकी है

हजारीबाग में पहले जो तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनमें दो महिलाएं हैं. बाद में पाये गये तीन नये पॉजिटिव मरीज विष्णुगढ़ के बारा गांव के रहने वाले हैं. ये सभी महाराष्ट्र से लौटे थे.हजारीबाग में मिले तीन संक्रमितों में दो महिलाएं हैं. कटकमसांडी प्रखंड की रहनेवाली इन दोनों महिलाओं का प्रसव हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में हुआ है. उसी दौरान उनका सैंपल लिया गया था. हालांकि, दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. दोनों महिलाओं ने संवाददाता से बात भी की और कहा वे स्वस्थ हैं, पता नहीं कैसे कोरोना कहा जा रहा है. गुरुवार की रात भी हजारीबाग से छह मरीज मिले थे. सभी का ट्रैवल रिकॉर्ड रहा है. सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था.

हजारीबाग में मिला तीसरा व्यक्ति बरकट्ठा प्रखंड का है. 48 वर्षीय यह व्यक्ति पिछले दिनों मुंबई से लौटा है. देर रात हजारीबाग से तीन और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी है. इस प्रकार 15 मई को हजारीबाग से 6 नये मामले सामने आये हैं.

गढ़वा में मिले चारों संक्रमित हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे हैं. इन्हें सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. चार संक्रमितों में दो मेराल प्रखंड के बाना गांव के रहनेवाले हैं. जबकि, एक मझियांव प्रखंड और एक गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव का रहनेवाला है.

 

धनबाद में मिला 31 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति भी प्रवासी है. धनबाद के कपूरिया का रहनेवाला यह व्यक्ति 11 मई को ट्रेन से धनबाद आया था. इसे पीएमसीएच के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, वहीं उसका सैंपल लेकर जांच के भेजा गया था. आज आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया. वहीं देर रात जमशेदपुर से एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.

मेडिका को कोरोना सैंपलिंग की दी अनुमति

झारखंड सरकार ने भगवान महावीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को कोरोना की जांच के लिए रांची से सैंपलिंग करने की अनुमति दी है. मेडिका रांची से सैंपल एकत्र कर अपने कोलकाता अस्पताल में भेजेगा. वहां आरटीपीसीआर पद्धति से सैंपल की जांच की जायेगी. गौरतलब है कि मेडिका ने आइसीएमआर को अपने कोलकाता स्थित लैब में आरटीपीसीआर के जांच की सुविधा की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह अनुमति दी गयी है.

झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.
25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.
27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.
28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.
29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.
06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.
07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.
08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154
09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.
10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.
11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.
12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.
13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.
14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.
15th May : हजारीबाग से 6 , धनबाद से 1 और गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से १ कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215 .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्वी सिंहभूम जिले में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि: उपायुक्त

Next Post

लॉक डाउन के बीच पटना में खुलेंगे स्कूल और कोचिंग, जानिए क्या है शर्त

Next Post
लॉक डाउन के बीच पटना में खुलेंगे स्कूल और कोचिंग, जानिए क्या है शर्त

लॉक डाउन के बीच पटना में खुलेंगे स्कूल और कोचिंग, जानिए क्या है शर्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d