नई दिल्ली.देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना (corona in delhi) ने कहर ढाया हुआ है. संक्रमण दर बढ़कर 33 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है. कोरोना की जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है. इस वजह से स्थिति भयावह हो गई है. हालात यह है कि कोरोना के नए मामले 28000 के पार पहुंच गए हैं.
मंगलवार को कोरोना के 28 हजार 395 नए मामले सामने आए, जो अब तक के 1 दिन में मिलने वाले सर्वाधिक मामले हैं. इसके चलते 2 दिनों में ही 52 हजार 081 मामले सामने आ चुके हैं.

