रांची. झारखंड में होली के बाद एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. राजय में मंगलवार को रिकॉर्ड 418 नये संक्रमित मरीज मिले है, जो सितंबर के बाद सबसे अधिक है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 123508 हो गयी है. आज 3 किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई. सूबे में अब तक 1112 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.27 प्रतिशत हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 120141 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 129 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 2254 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. राज्य में अब तक 58 लाख 67 हजार 300 सैंपल की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 262 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 34 , बोकारो में 12, चतरा से 0 , देवघर में 6 , धनबाद में 8, दुमका में 1, गढ़वा में 2 , गिरिडीह में 0, गोड्डा में 11, गुमला में 16, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 10, खूंटी में 6 , कोडरमा में 21, लातेहार में 1, लोहरदगा में 6, पाकुड़ में 4, पलामू में 4, रामगढ़ में 3, साहेबगंज में 9, सरायकेला में 0, सिमडेगा में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 4नये मरीज मिले है.
राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत घटकर 97.27 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 94.20 प्रतिशत से 3.07 प्रतिशत अधिक है. मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.40 प्रतिशत है.

