रांची.रांची में गुरुवार को 1393 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इसके साथ ही रांची में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8675 हो गयी है.आज रांची में 368 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. रांची में अब तक कुल 46889 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 37896 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है.

