BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 1.69 लाख नए मामले, 900 से अधिक की मौत

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है.सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है.देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं.रविवार को यह संख्या 1.52 लाख के पार पहुंच गई.

देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,27,717 पहुंच गए हैं.

बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया.कोविड से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई.यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी.

देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार 379 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.इनमें से 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं.1 लाख 70 हजार 179 मरीजों की मौत हो गई.

दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है.कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत था.

ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दूसरे नंबर पर आ गया है.सोमवार को अमेरिका में 47,864, भारत में 69,914 और 37,537 नए कोरोना मरीज मिले. बता दें कि दुनिया भर में भारत इकलौता देश है, जहां फिलहाल डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश: मास्क न लगाने वालों पर लगे तत्काल जुर्माना

Next Post

अस्पतालों की व्यवस्था काबू में रही, तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं: CM केजरीवाल

Next Post
दिल्ली सरकार ने तैयार किए 10 हजार बेड, मिलेगी कोरोना मरीजों को सुविधा

अस्पतालों की व्यवस्था काबू में रही, तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d