BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 18.55 लाख लोग संक्रमित, करीब 39 हजार लोगों की मौत

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
दो चिकित्सकों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मामलों की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हो रही है. दुनिया में अब हर दिन सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं और कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही है. इस मामले में अमेरिका और ब्राजील भी अब पीछे है. बीतें दिन 52,050 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, 803 लोगों की मौत भी हुई है. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 48,622 और 17,988 मामले आए. वहीं क्रमश: 568 और 572 मौतें हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 18 लाख 55 हजार 745 हो गई है. इनमें पांच लाख 86 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 12 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 38 हजार 938 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. पिछले सात दिनों में 5500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,862,174), ब्राजील (2,751,665) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब छह लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुबंई: भारी बारिश के बाद हाईटाइड की चेतावनी, लोकल ठप

Next Post

विधानसभा सत्र के बीच उलझे तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

Next Post
विधानसभा सत्र के बीच उलझे तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

विधानसभा सत्र के बीच उलझे तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d