दिल्ली: देश में अब तक 1 करोड़ 75 हजार 116 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 19 हजार 556 नए मरीज मिले. इस दौरान 30 हजार 376 लोगों की रिकवरी हुई, जबकि 301 लोगों ने जान गंवाई. कोरोना से अब तक 1 लाख 46 हजार 111 मरीजों की मौत हो चुकी है. अब तक 96 लाख 36 हजार 487 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं. अब 2 लाख 92 हजार 518 एक्टिव केस हैं.
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.
राजधानी दिल्ली में सोमवार को 803 नए मामले सामने आए. 1669 लोग रिकवर हुए और 27 की मौत हो गई. अब तक 6 लाख 17 हजार 808 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 9255 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 98 हजार 249 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 10 हजार 304 हो गई है.
पिछले 24 घंटे के अंदर गुजरात में 960 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 1268 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई. अब तक 2 लाख 36 हजार 259 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 11 हजार 525 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 20 हजार 493 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4241 हो गई है.
महाराष्ट्र में सोमवार को 2834 कोरोना संक्रमित मिले. 6053 लोग रिकवर हुए और 55 की मौत हो गई. अब तक 18 लाख 99 हजार 352 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 59 हजार 469 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 89 हजार 958 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 801 हो गई है.

