BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटों में मिले 22,752 नए मामले, 482 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटों में मिले 22,752 नए मामले, 482 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनियाभर में आतंक फैला रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता भारत में लगातार बढ़ रही है. देश में हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े सात लाख के करीब पहुंच चुका है वहीं इस महामारी से 20500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,42,417 तक पहुंच गई है.

वहीं अब तक इस वायरस से 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 22,752 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या साढ़े सात लाख के करीब हो गया है. इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 482 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 20 हजार 500 के पार हो चुका है.

देश में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े आ रहे है.

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 7,42,417 मामलों में 2,64,944 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 4,56,831 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 5,134 मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,17,121 पर पहुंच गया है तथा 224 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 9,250 हो गयी है.

राज्य में 1,18,558 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,616 बढ़कर 1,18,594 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1636 हो गयी है. राज्य में 71,116 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LOC के पास पाक गोलाबारी में महिला की मौत, एक अन्य घायल

Next Post

हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO

Next Post
हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO

हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d