BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 24 हजार नए मामले, 333 की मौत

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले भले ही कम हो रहे हों लेकिन इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके कारण होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. बीते दिन 333 लोगों को कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है.

इस बीच एक बार फिर 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब 24 हजार संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं करीब 27 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा चुका है.

भारत में आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 23950 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो चुकी है. देश में 22 दिसंबर को करीब 6 महीने बाद पहली बार कोरोना वायरस के नए मामले 20 हजार से कम दर्ज किए गए थे.

अगर हम बात करें कोरोना के रिकवरी दर की तो पिछले 24 घंटों में रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है. अभी तक देश में कोरोना से संक्रमित हुए 26895 और मरीज रिकवर हो चुके हैं. जबकि अब तक 96,63,382 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख से कम बनी हुई है.

महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में 19 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसके बाद कर्नाटक में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. कर्नाटक में 9.1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 6.18 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

29 दिसंबर को हटिया-यशवंतपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रद्द

Next Post

23 दिसंबर से चलेगी हावड़ा-रांची-हावड़ा के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन

Next Post
झारखंड-बिहार के बीच चल रही दो स्पेशल ट्रेनें बंद

23 दिसंबर से चलेगी हावड़ा-रांची-हावड़ा के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d