नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. भारत में कोरोना से 1,00,56,248 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,45,843 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि 96,05,390 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है. सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,02,343 है.
बता दें कि देश में 24 घंटे में कोरोना के 24,337 नए केस सामने आए और 333 की मौत हुई है. अगर राज्यवार कोरोना आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,96,518 हो गई है. इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 62,743 है. वहीं 17,83,905 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 48,746 लोग कोरोना की जद में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है. संक्रमण के प्रसार को रोकने की हर संभव कोशिश के बाद भी आए दिन यहां पर मरीजों की संख्या के साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,17,005 हो गई है. कोरोना के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 10,148 है. वहीं 5,96,580 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 10,277 लोगों की जान जा चुकी है.

