BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: पिछले 24 घंटे में 27071 नए कोरोना मामलों की पुष्टि

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
संभावित खतरे का अंदेशा अगर पूर्व से हो तो आसान होता है इससे उबरना
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की कुल संख्या 99 लाख करीब पहुंच गई है वहीं इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी 93.88 लाख से अधिक हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से सोमवार तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 27,071 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 98,84,100 पहुंच गयी जबकि इस अवधि में संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 93,88,159 हो गयी है.

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 336 मौतें होने के साथ ही कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से रिकवरी रेट में आंशिक वृद्धि हुई और अब यह करीब 94.96 फीसदी पर पहुंच गयी है. देश में सक्रिय मामलों की दर 3.55 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है.

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में रविवार को 562 की वृद्धि दर्ज की गयी और अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 74,104 तक पहुंच गयी है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,717 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,80,416 पहुंच गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 3,083 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 17,57,005 हो गयी है तथा 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 48,209 हो गया है.

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 93.43 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.57 प्रतिशत है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले अब कम होते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गई. स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को यहां सक्रिय मामले 1,303 और घटकर 17,373 रह गये.

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले अब कम होते जा रहे हैं और इस दौरान 33 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया. स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गयी है. रविवार को यहां सक्रिय मामले 588 और घटकर 16,785 रह गये.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 1,984 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,07,454 हो गयी है जबकि 2,539 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,80,655 हो गयी. इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर 95.58 फीसदी पहुंच गयी है.

इस दौरान 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,014 पहुंच गया है. राजधानी में मृत्यु दर महज 1.65 फीसदी रह गयी है. केरल में इस बीच कोरोना वायरस (कोविड-19) के 4,698 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या रविवार को 6.69 लाख पहुंच गयी. इस बीच कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है इसके साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,624 हो गई है.

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 506 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर पौने नौ लाख के पार (8.75 लाख से अधिक) पहुंच गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 99 फीसदी के करीब पहुंच गयी है. आंध्र में मरीजों के ठीक होने का औसत राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है. देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 94.93 प्रतिशत हो गयी है.

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,75,531 हो गयी. इस दौरान पांच और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 7,057 हो गयी है. राज्य में संक्रमितों की तुलना में रोगमुक्त होने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी. इस दौरान 613 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 8,63,508 हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में रिकवरी दर 98.62 फीसदी पहुंच गयी.

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1,195 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या रविवार को 7.98 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 97 फीसदी के पार पहुंच गयी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है. इस बीच राज्य में कोरोना के संक्रमण से 12 और मरीजों की जान चली गयी जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11,895 हो गया.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,98,888 पहुंच गयी है. इस दौरान राज्य में 1,276 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 7,76,878 हो गयी. मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.24 फीसदी हो गयी है. इस दौरान सक्रिय मामलों में 93 की और कमी दर्ज की गयी जिससे इन मामलों की संख्या घटकर अब 10,115 रह गई. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बतख पालन के जरिए खूंटी जिले की महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर, बदल गई तकदीर

Next Post

कर्नल ने दोस्त की पत्नी से किया रेप, फरार

Next Post
कोविड अस्पताल में महिला से रेप, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

कर्नल ने दोस्त की पत्नी से किया रेप, फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d