BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 38,617 नये मामले, 474 की मौत

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के मामलों में तेजी के कारण इसके सक्रिय मामले घटकर बुधवार को साढ़े चार लाख से नीचे आ गये. स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 38,617 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 89,12,908 हो गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.5 नीचे लाख रह गयी. वहीं मृतकों की संख्या 474 और बढ़कर 1,30,993 हो गयी है.

देश में नये मामलों में कमी आ रही है तथा संक्रमण नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 44,739 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 83,35,110 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं. कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 81,925 रह गयी.

महाराष्ट्र इस मामले में भी शीर्ष पर बरकरार है. वहीं केरल 70,074 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. दिल्ली 42,004 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 27,111 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 25,232 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और इनकी संख्या घटकर अब 81,925 रह गयी है. राज्य में अब तक कुल 17,52,509 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुये हैं और 16,23,503 स्वस्थ हुये हैं. राज्य में अब तक 46,102 लोगों की इस महामारी से मौत भी हुई है.

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,792 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को 5.33 लाख से ज्यादा हो गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है और यह घट कर 70,074 पर आ गये. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 6,620 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 4,61,394 हो गयी है. इस दौरान संक्रमितों की कुल संख्या 5,33,501 तक पहुंच गयी है तथा 27 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,915 हो गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

50 बच्चों से हैवानियत और यौन शोषण के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

Next Post

पुरानी दुश्मनी में पत्रकार और उसकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Next Post
ठेकेदार का लूटा फोन और 70 हजार रुपये, फिर की पीट-पीटकर हत्या, जलाया शव

पुरानी दुश्मनी में पत्रकार और उसकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d