BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45,882 नए मामले, 584 की मौत

by bnnbharat.com
November 20, 2020
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार हो गई है. देश में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें हैं. वहीं दुनिया का भी यही हाल है. दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का कहर देखा जा रहा है. अभी तक 5.62 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं यह वायरस 13.49 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45,882 नए मामले सामने आए. इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 90,04,366 हो गई है. इस दौरान 584 की मौत हो गई. मृतकों की कुल संख्या 1,32,162 हो गई है. बीते 24 घंटे में 44,807 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली. अब तक 84,28,410 ठीक हो चुके हैं. सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,794 हो गई है.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के सक्रिय केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और सक्रिय केस की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 19 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,95,91,786 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,83,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

दुनियाभर में अमेरिका वह देश है जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. अमेरिका में अब तक कुल 11,713,242 संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 252,514 लोगों की मौत हुई है. भारत में संक्रमितों की संख्या 9,004,365 हो गई है. अब तक 132,162 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 7,546 नए मामले

Next Post

ऋग्वेद में मिलता है सूर्य वंदना का पहला उल्लेख

Next Post
ऋग्वेद में मिलता है सूर्य वंदना का पहला उल्लेख

ऋग्वेद में मिलता है सूर्य वंदना का पहला उल्लेख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d