BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 46,790 नए मामले, 587 की मौत

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 से कम हो गया है, लेकिन फिर भी ये संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 46,790 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 587 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है. बीते दिन 69,720 मरीज ठीक हो गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख 97 हजार तक पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 15 हजार 197 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 67 लाख 33 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 48 हजार पर आ गई है.

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 61 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

देश के एक्टिव केस 6 हफ्ते के बाद 8 लाख से नीचे आए हैं. 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं. केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

https://bnnbharat.com/tender-for-setting-up-nokia-4g-network/
https://bnnbharat.com/demonstration-in-front-of/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन

Next Post

कॉमेडी शो को ‘वल्गर’ बोलने पर कपिल शर्मा ने दिया मुकेश खन्ना को करारा जवाब

Next Post
कॉमेडी शो को ‘वल्गर’ बोलने पर कपिल शर्मा ने दिया मुकेश खन्ना को करारा जवाब

कॉमेडी शो को 'वल्गर' बोलने पर कपिल शर्मा ने दिया मुकेश खन्ना को करारा जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d