दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 706 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 55,342 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.
देश में 8,38,729 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 1,09,856 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में अबतक कुल 71,75,881 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं.
अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,12,905 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 40,514 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 20,535 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 5809 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 43,747 है. वहीं मरने वालों की संख्या 10,314 है.
असम में संक्रमितों की संख्या 28,439 है. यहां अबतक 826 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 38,815 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 6438 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 30,604 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 5,682 पहुंच चुकी है.

