नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 57,982 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,664 हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तक 19,19,843 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गई.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए. आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 941 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 50,921 हो गई.
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को छोड़ दें, तो सात अगस्त से देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं जबकि 11 अगस्त को 53,601 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आई है और अब यह 1.93 प्रतिशत रह गई है. देश में इस समय 6,76,900 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26.16 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी.

