नई दिल्ली: देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं.
कोरोना के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति है. तीन दिन को छोड़कर 7 अगस्त से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार 60 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है.
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 60 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 848 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.
रोजाना पाए जाने वाले मामलों की बात करें भारत अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ चुका है. अगर ऐसा ही रहा तो भारत अगले दो हफ्तों में कभी भी ब्राजील से भी आगे निकल जाएगा.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 31,67,324 है, जिसमें 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में फिलहाल 7,04,348 एक्टिव केस हैं. वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 24,04,348 हो गया है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 60,975 की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 848लोगों की मौतें हुई.

