दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में हर दिन 60 हजार स ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरना के 61,408 नए केस सामने आए हैं और 836 लोगों की मौत हो गई है.
देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,06,349 हो गई है. इनमें अब तक 23,38,036 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 57,542 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 6,82,383 केस सामने आ चुके हैं.
कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 1,71,542 मामले सक्रिय हैं. अब तक 4,88,271 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 22,253 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है. तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 3,79,385 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 53,541 सक्रिय केस हैं और 3,19,327 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक 6,517 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है. राज्य में अब तक कोरोना के 3,53,111 केस सामने आ चुके हैं. इनमें 89,742 मामले सक्रिय हैं और 2,60,087 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में अब तक कोरोना से 3,282 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

