BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 63,509 नए मामले, 730 की मौत

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में एक दिन सुधार देखने के अगले दिन फिर मामले बढ़ गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 63,509 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 55,342 मामले आए थे. यह संख्या पिछले दो महीने में सबसे कम थी. वहीं पिछले 24 घंटे में 74,632 मरीज ठीक भी हुए हैं, हालांकि 730 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72 लाख 39 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 10 हजार 586 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 63 लाख तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 26 हजार पर आ गई है.

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 13 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,45,015 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.53% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 12% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 87% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Next Post

रांची- हावड़ा- रांची के बीच चलेगी प्रतिदिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Next Post
1 जून से चलेगी 230 ट्रेनें, रेलवे ने कस ली कमर

रांची- हावड़ा- रांची के बीच चलेगी प्रतिदिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d