दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 64,531 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में 1092 लोगों की मौत भी कोरोना से भारत में हुई है. भारत में इसी के साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 52,889 पहुंच गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 27,67,274 हो गई है. इसमें एक्टिव केस 6,76,514 है. वहीं, कोरेना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 20 लाख के पार पहुंच गई है. अब तक 20,37,871 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

