BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 66,732 नए मामले, 816 की मौत

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 66,732 नए केस दर्ज किए गए हैं और 816 लोगों की मौत हो गई है.

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है. कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,20,539 हो गई है. इसमें कोरोना के 8,61,853 सक्रिय मामले हैं.

वहीं, 61,49,536 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक देश में 1,09,150 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 15,28,226 केस सामने आ चुके हैं. कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 2,21,178 मामले सक्रिय हैं. अब तक 12,66,240 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 40,345 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है. आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 7,55,727 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 46,295 सक्रिय केस हैं और 7,03,208 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक 6,224 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कर्नाटक में अब तक कोरोना के 7,10,309 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 1,20,270 केस सक्रिय हैं और 5,80,054 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में कोरोना से अब तक 9,966 लोगों की जान जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला नाबालिग छात्र कच्छ से गिरफ्तार

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या हुई 3 करोड़ 73 लाख

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या हुई 3 करोड़ 73 लाख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d