नई दिल्ली: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटों में देश में 69,878 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 945 लोगों की जान चली गई है. भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से देश में अबतक 55,794 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं इस महामारी में भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि करीब 22 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार, शनिवार को देश में कुल 2,975,701 कोरोना मामलों में 697,330 सक्रिय हैं, जबकि जबकि 2,222,577 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.
बता दें कि अगर ऐसा ही रहा तो भारत अगले दो हफ्तों में कभी भी ब्राजील से आगे निकल सकता है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की टैली के अनुसार, वैश्विक कोरोनो वायरस मरीजों की संख्या हो गई है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका से सबसे अधिक मामले (5,621,035) ब्राजील (3,532,330) शामिल हैं. दुनिया भर में अब तक 797,871 लोगों की जानलेवा संक्रमण से मौत हो चुकी है.

