BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 72,330 नए मामले, 459 की मौत

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र-केरल से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित होगी
Share on FacebookShare on Twitter

 दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 72,330 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,21,665 हो गई. पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामले इस साल एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

इससे पहले 11 अक्टूबर 2020 को एक दिन में 74,383 नए मामले सामने आए थे.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,62,927 हो गई. करीब 116 दिन बाद एक दिन में वायरस से मौत के इतने अधिक मामले सामने आए हैं.

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 22 दिनों से लगातार बढ़ते नए मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5,84,055 हो गई, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है. इस साल 12 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम 1,35,926 थी, जो तब के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी.

देश में अभी तक कुल 1,14,74,683 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से शुरू हुआ हरिद्वार कुंभ, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य

Next Post

पति-पत्नी की ड्यूटी होने पर 1 को मिलेगी छूट

Next Post
पति-पत्नी की ड्यूटी होने पर 1 को मिलेगी छूट

पति-पत्नी की ड्यूटी होने पर 1 को मिलेगी छूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d