BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 74, 383 नए मामले, 918 की मौत

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की डरावनी रफ्तार जारी है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों को मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 74,383 नए केस सामने आए हैं और 918 लोगों की मौत हो गई है.

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,53,807 हो गई है. इसमें कोरोना के 8,67,496 मामले सक्रिय हैं. वहीं, 60,77,977 लोगों को इलाज के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है. देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1,08,334 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 15,17,434 केस सामने आ चुके हैं.

कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 2,21,156 मामले सक्रिय हैं. अब तक 12,55,779 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है. आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 7,50,517 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 46,624 सक्रिय केस हैं और 6,97,699 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कर्नाटक में अब तक कोरोना के 7,00,786 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 1,20,929 केस सक्रिय हैं और 5,69,947 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में कोरोना से अब तक 9,891 लोगों की जान जा चुकी है.

वहीं, तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे ने नंबर पर है. राज्य में अब तक कोरोना के 6,51,370 केस सामने आ चुके हैं. इनमें 44,150 मामले सक्रिय हैं और 5,97,033 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में अब तक कोरोना से 10,187 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वामित्व योजना के तहत PM करेंगे प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण, दर्ज होगा आवासीय संपत्ति का ब्योरा

Next Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद को लगाई आग

Next Post
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद को लगाई आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d