नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 76,472 मामले सामने आए हैं और 1,021 लोगों की मौत हो गई है.
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख के पार पहुंच गई है. देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 34,63,973 हो गई है. इसमें 7,52,424 सक्रिय मामले हैं. वहीं, 26,48,999 को इलाज के बाद अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. कोरोना की चपेट में आकर आकर अब तक62,550 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 76,472 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है 1,021 मरीजों ने अपनी जान गवां दी है. अब देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 34,63,973 पहुंच गया है, जबकि देश में इस रोग से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 62,550 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में फिलहाल 7,52,424 सक्रिय मामले हैं. राहत की बात यह है कि अब तक भारत में 26,48,999 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

