दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है. पिछले कई दिनों से हर रोज कोरोना के 70 हजार से ज्यादा केस सामने आए रहा हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78,761 नए मामले सामने आए हैं और 948 लोगों की मौत हो गई है.
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 लाख के पार पहुंच गई है. देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35,42,734 हो गई है. इसमें 7,65,302 सक्रिय मामले हैं. वहीं, 27,13,934 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक देश में 63,498 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.80% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.
इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

