दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है. बीते 6 महीने में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 81 हजार से ज्यादा कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं. वहीं इस साल के सबसे ज्यादा 469 एक दिन में महामारी से मौत हुई है.
लगातार 9वें दिन देश में कोरोना के 50 हजार से अधिक केस सामने आए हैं. शुक्रवार (2 अप्रैल) के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आए हैं.
वहीं 469 लोगों की मौत हुई है. बीते 24 घंटे में 50,356 लोग कोरोना से रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं.

