दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 9,110 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,47,304 हुई. 78 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,158 हो गई है.
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,43,625 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,48,521 है. देश में कुल 62,59,008 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.
बता दें कि देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.05 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं.
वहीं, कुल सक्रिय मामलों में से 79.69 फीसदी पांच राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं अकेले भारत के कुल सक्रिय मामलों में से संचयी रूप से (69.41 फीसदी) दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से हैं.

