दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन 90 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं. एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 सामने आए हैं और 1,114 लोगों की मौत हो गई है.
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 लाख के पार पहुंच गई है.कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47,54,357 हो गई है.इनमें 9,73,175 मामले सक्रिय हैं.वहीं, 37,02,596 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. कोरोना की चपेट में आकर देश में अब तक 78,586 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में 1,114 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 47,54,357 लोग वायरस की चपेट में आए हैं. इसमें से 9,73,175 सक्रिय मामले हैं. वहीं, 37,02,596 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं. कोविड-19 के चलते अब तक देश में 78,586 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोविड-19 रिकवरी मई में 50,000 थी, जो सितंबर में 36 लाख से अधिक हो गई है.हर दिन 70,000 से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर रहे हैं.भारत में रिकवरी रेट सक्रिय मामलों की तुलना में 3.8 गुना है.
मंत्रालय ने बताया, उच्च और आक्रामक परीक्षण के माध्यम से प्रारंभिक पहचान करना, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता वाले नैदानिक देखभाल की मदद से इन उत्साहजनक परिणामों को पाया गया है.

