BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 96,551 नए मामले, 1,209 की मौत

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं. कोरोना के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति है. देश में लगातार कोरोना के भयावह और डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं.

आज एक बार फिर देश में कोरोना के केस के सबसे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से सबसे अधिक लोगों की मौतें हुई है. देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 नए केस सामने आए हैं. जबकि सबसे ज्यादा 1,209 लोगों की मौतें हुई है.

संक्रमितों और मृतकों के मामले में ये देश में एक दिन में ये अबतक का सबसे बड़ी उछाल है. चिंता की बात ये है कि पिछले दो दिनों से देश में कोरोना के 95000 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 45,62,415 है, जिसमें 76,271 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल 9,43,480 एक्टिव केस हैं.

वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35,42,664 हो गया है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड 96,551 की बढ़ोतरी हुई है. जबकि रिकॉर्ड 1,209 लोगों की मौतें हुई.

इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 95,735 की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 1,172 लोगों की मौतें हुई थी. वहीं बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 89,706 की बढ़ोतरी हुई थी. जबकि 1,115 लोगों की मौतें हुई थी.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 10 सितंबर तक कुल 5,40,97,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 11,63,542 नमूनों की जांच की गई. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

सितंबर में देश में ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना–

– देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,551 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1209 लोगों की मौतें हुई है.

– गुरुवार को देश में कोरोना के 95,735 नए मामले सामने आए थे. जबकि 1172 लोगों की मौतें हुई थी.

– बुधवार को देश में कोरोना के 89,394 नए मामले सामने आए थे. जबकि 1115 लोगों की मौतें हुई थी.

– मंगलवार को देश में कोरोना के 75,809 नए मामले सामने आए थे. जबकि 1133 लोगों की मौतें हुई थी.

– सोमवार को देश में कोरोना के 90,802 नए मामले सामने आए थे. जबकि 1016 लोगों की मौतें हुई थी.

– रविवार को देश में कोरोना के 90,633 नए मामले सामने आए थे. जबकि 1065 लोगों की मौतें हुई थी.

– शनिवार को देश में कोरोना के 86,432 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1089 लोगों की मौतें हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिशुओं को कराएं पूरक आहार, सुपोषित होगा उनका संसार

Next Post

एम्स, पटना के संस्थान समिति के सदस्य के रूप में किया गया डॉ. सूर्यकांत का चयन

Next Post
एम्स, पटना के संस्थान समिति के सदस्य के रूप में किया गया डॉ. सूर्यकांत का चयन

एम्स, पटना के संस्थान समिति के सदस्य के रूप में किया गया डॉ. सूर्यकांत का चयन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d