BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 100000 के पार, 3156 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 100000 के पार, 3156 लोगों की मौत

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 100000 के पार, 3156 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 1 लाख पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,00,328 हो गई है और 3156 लोगों की मौत हुई है.

वहीं राहत की बात यह है कि 39,233 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 18 मई से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल और दूसरा 3 मई और तीसरा 17 मई को खत्म होने वाला था.

संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 328 हो गई है. 39 हजार 233 मरीज ठीक हो चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 35 हजार 058 कोरोना पॉजिटिव हैं.

सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित है. वहीं 1249 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जबकि 8437 लोग कोरोना से जंग लड़ने में सफल रहें हैं.

तमिलनाडु में संक्रमण ने अपने पैर तेजी से पसारें हैं. पहले गुजरात देश में संक्रमण की वजह से तीसरे नंबर पर था, पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार बढ़ने के साथ ही तमिलनाडु दूसरे स्थान पर आ गया है. यहां कुल 11760 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 82 की संक्रमण से मौत हो गई है और 4406 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

देश में गुजरात संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है, यहां कुल 11746 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 694 की संक्रमण से मौत हो गई है और 4804 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अभी 10,054 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 160 की मौत हो गई है जबकि 4485 लोग ठीक भी हुए है.

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं. कुल मिलाकर 57 हजार 933 मरीज अभी सक्रीय हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प.सिंहभूम व गुमला में भी कोरोना वायरस की इंट्री, संख्या बढ़कर 232

Next Post

झाप्रसे के छह अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन

Next Post
झाप्रसे के छह अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन

झाप्रसे के छह अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d