BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 70000 के पार, 2294 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in Uncategorized
Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 70000 के पार, 2294 लोगों की मौत

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 70000 के पार, 2294 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 70,768 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 70,768 हो गई है और 2294 लोगों की मौत हुई है.

वहीं राहत की बात यह है कि 22549 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 3 मई से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल और दूसरा 3 मई को खत्म होने वाला था.

संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार 768 हो गई है. 22 हजार 549 मरीज ठीक हो चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 23 हजार 401 कोरोना पॉजिटिव हैं.

सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित है. वहीं 868 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जबकि 4786 लोग कोरोना से जंग लड़ने में सफल रहें हैं.

देश में गुजरात संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, यहां कुल 8542 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 513 की संक्रमण से मौत हो गई है और 2780 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

तमिलनाडु में संक्रमण ने अपने पैर तेजी से पसारें हैं. पहले दिल्ली देश में संक्रमण की वजह से तीसरे नंबर पर था, पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार बढ़ने के साथ ही तमिलनाडु तीसरे स्थान पर आ गया है. यहां कुल 8002 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 53 की संक्रमण से मौत हो गई है और 2051 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अभी 7233 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 73 की मौत हो गई है जबकि 2129 लोग ठीक भी हुए है.

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं. कुल मिलाकर 45 हजार, 921 मरीज अभी सक्रीय हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस विशेष: जानें कौन थी “लेडी विद द लैंप” ?

Next Post

रंग बदलने वाले बगुले: जलवायु परिवर्तन का पक्षियों पर असर

Next Post
रंग बदलने वाले बगुले: जलवायु परिवर्तन का पक्षियों पर असर

रंग बदलने वाले बगुले: जलवायु परिवर्तन का पक्षियों पर असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d