BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख के करीब

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in Uncategorized
लखीसराय में मिले दो नए कोरोना संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दुनियाभर में आतंक फैला रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता भारत में लगातार बढ़ रही है. देश में हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 25 लाख के करीब हो चुका है वहीं इस महामारी से 48 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64,553 नए मामले और 1007 लोगों की मौत

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,61,191 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 48,040 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 64,553 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या साढ़े 24 लाख के पार हो गया है. इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 64,553 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 48 हजार के पार हो चुका है.

साढ़े 6 लाख से अधिक कोरोना के सक्रिय केस और करीब 18 लाख मरीज हो चुके है रिकवर

देश में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े आ रहे है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 24,61,191 मामलों में 6,61,595 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 17,51,556 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

बता दें कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. इस खतरनाक वायरस के फैलाव के कारण भारत अब संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देश में रविवार को तीसरे स्थान पर आ गया है. केंद्र सरकार के तरफ से देश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है.

लॉकडाउन में अब काफी रियायतें दी गयी है और चरणबद्ध तरीके से जिंदगी को वापस लाने के लिए देश में अनलॉक जारी है. देशभर में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है. इसके अलावा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेसलेस टैक्स एसेसमेंट स्कीम झुनझुना: कांग्रेस

Next Post

जम्मू-कश्मीर: पुलिस टीम पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

Next Post
शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: पुलिस टीम पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d