BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 की मौत

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड नए मामले आने का क्रम जारी है. बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण के मामले पाए जाने के सभी रिकॉर्ड टूट गए.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में 1,15,736 नए मामले आए. वहीं 630 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस दौरान 59,856 लोग ठीक हुए. नए मामले आने के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या में 55, 250 की बढ़ोतरी हुई.

नए मामले आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामले 1,28,01,785 हो गए हैं. वहीं कुल रिकवरी 1,17,92,135 हो गई है. फिलहाल देश में 8,43,473 एक्टिव केस हैं और 1,66,177 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसके साथ ही अभी तक देश में कुल 8,70,77,474 लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) इसके साथ ही मंगलवार तक 25,14,39,598 सैंपल्स की टेस्टिंग हुई. इनमें से 12,08,329 सैंपल्स की टेस्टिंग सोमवार को हुई.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9,921 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही, राज्य संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,86,269 हो गई. राज्य में पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए है.

मंगलवार को 65 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 53 और मरीजों की मौत हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के 9,921 नये मामले सामने आए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 5100 नए मामले आए जो पिछले साल 27 नवंबर के बाद , एक दिन में यहां सामने आए सर्वाधिक मामले हैं. पिछले साल 27 नवंबर को शहर में 5,482 मामले सामने आये थे.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को इस संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गयी. पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के बीच संक्रमण दर 4.93 प्रतिशत है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति पर चौकन्नी है और करीब नजर रखी हुई है. जैन ने कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है.

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 6,85,062 हो गयी जबकि 6.56 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3,548 नये मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी. यहां रविवार को 4033 नये मामले सामने आए थे और 21 मरीजों की मौत हो गयी थी.

शनिवार को 3,567 नये मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 3594 नये मामले सामने आये थे. नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को इस संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के बढ़ते मामलों पर गुजरात हाईकोर्ट सख्त, कहा- लॉकडाउन की जरूरत है

Next Post

रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, सस्ती EMI के लिए करना होगा इंतजार: RBI

Next Post
कृषि आय में वृद्धि के लिए नीतियों की जरूरत: RBI

रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, सस्ती EMI के लिए करना होगा इंतजार: RBI

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d