BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 2 लाख 61 हजार से अधिक नए मामले, 1501 की मौत

by bnnbharat.com
April 18, 2021
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब पहले ज्यादा तेज हो गई है. जहां एक ओर संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, वहीं मौतों की संख्या में भी रोज नया उछाल देखने को मिल रहा है.

कोरोना का प्रसार अब पूरे देश में हो चुका है. रोजाना सामने आ रहे मामलों ने भी 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि अब मामले ढाई लाख से ज्यादा सामने आने लगे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की डेली टेली को 2 लाख से ढाई लाख तक पहुंचने में केवल तीन दिन का समय लगा यानी केवल तीन दिनों में कोरोना के मामले 2 लाख से उछाल मारकर ढाई लाख तक आ पहुंचे. वहीं देश में कोरोना से बीते 24 घंटे में 1,501 मरीजों ने दम तोड़ दिया.

भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आए हैं. जबकि शुक्रवार को कोरोना के 2,34,692 केस दर्ज किए गए थे. केवल एक दिन में कोरोना मामलों में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. शनिवार को 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है.

कोरोना की सबसे ज्यादा भयावह स्थिति इस समय महाराष्ट्र में है. जहां से बीते 24 घंटे में कोरोना के 67,123 नए केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां शुक्रवार को कोरोना के 19,486 मामले दर्ज किए गए थे. जबकि केवल एक दिन में ही यानी शनिवार को संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा 24,375 तक आ पहुंचा.

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कुछ और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखी गई है. आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में शनिवार को कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं.

-कर्नाटक- 17,489 केस

-छत्तीसगढ़- 16,083 केस

-केरल- 13,835 केस

-मध्य प्रदेश- 11,269 केस

-गुजरात- 9,541 केस

-तमिलनाडु- 9,344 केस

-राजस्थान- 9,046 केस

-बिहार- 7,870 केस

-हरियाणा- 7,717 केस

-पश्चिम बंगाल- 7,713 केस

-पंजाब- 4,498 केस

-तेलंगाना- 4,446 केस

-उत्तराखंड- 2,757 केस

-हिमाचल- 1,392 केस

-पुडुचेरी- 715 केस

-लद्दाख- 245 केस

-दादरा और नगर हवेली सहित दमन और दीव- 158 केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,61,500 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब देश में 1,47,88,109 हो गई है. 1,501 नई मौतों के बाद भारत में कुल मौतों की संख्या अब 1,77,150 हो गई है.

देश में एक्टिव केस फिलहाल 18,01,316 हैं. वहीं अब तक 1,28,09,643 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 3838 नये संक्रमित मरीज मिले

Next Post

BCKU अध्यक्ष एसके बक्शी का निधन

Next Post
BCKU अध्यक्ष एसके बक्शी का निधन

BCKU अध्यक्ष एसके बक्शी का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d