BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 2 लाख 73 हजार से अधिक नए मामले, 1619 की मौत

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. ताजा अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 73 हजार 810 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही 1619 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है. ये लगातार पांचवां दिन है जब देश में कोरोना के 2 लाख से अधिक केस एक दिन में सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 78 हजार 769 हो गई है. वहीं अब तक कुल 1 करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसमें 1 करोड़ 29 लाख 53 हजार 821 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

इस बीच देश में एक्टिव मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 19 लाख 29 हजार 329 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है.

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र समेत दिल्ली और यूपी से भी रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आए.

वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गई है. वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी. ऐसे ही दिल्ली में पहली बार 25,462 नए मामले सामने आए.

साथ ही 161 और मरीजों के मौत की भी सूचना है. दिल्ली में अब तक 12,121 लोगों की मौत हो गई है. यूपी में रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में अब तक सर्वाधिक 129 लोगों की मौत हो गई जबकि 30,596 नए मामले सामने आए. प्रदेश में अब तक 9,830 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं. यूपी में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1,91,457 है.

दूसरी ओर बिहार में कोरोना से 27 और व्यक्ति की मौत हो गई. राज्य में अब तक 1749 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. साथ ही 8690 नए मामले भी सामने आए. राज्य में अब तक 324117 लोग संक्रमित हो चुके हैं. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 44700 है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सचिवालय में कोरोना का कहर अंडर सेक्रेट्री और ज्वाइंट सेक्रेट्री की कोरोना से मौत

Next Post

कोरोना का कहर: ममता की चुनावी रैलियां होंगी सिर्फ आधे घंटे की

Next Post
‘जय श्री राम’ के नारे से भड़कीं ममता विधानसभा में लाएंगी निंदा प्रस्ताव

कोरोना का कहर: ममता की चुनावी रैलियां होंगी सिर्फ आधे घंटे की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d