BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 62 हजार से अधिक मामले, 837 की मौत

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in Uncategorized
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 76,472 नए मामले, 1,021 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को जरूर मिल रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 62,212 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 74 लाख 32 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है. वहीं, 24 घंटे में 837 लोगों की जान चली गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62,212 नए मामले सामने आए और 837 मौतें हुईं. देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,32,681 है जिसमें 7,95,087 सक्रिय मामले, 65,24,596 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 1,12,998 मौतें शामिल हैं.

भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के 67,708 मामले सामने आए और 680 मौतें हुईं. देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 73,07,098 है जिसमें 8,12,390 सक्रिय मामले, 63,83,442 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 1,11,266 मौतें शामिल हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 16 अक्टूबर तक कोविड-19 के 9,32,54,017 सैंपल टेस्ट किए गए. इनमें से 9,99,090 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया था. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकार पर हुए हमले पर सरकार मौन क्यों- अमित गुरु?

Next Post

सुजावन देव धाम के अस्तित्व को बचाने हेतु लिया संकल्प

Next Post
सुजावन देव धाम के अस्तित्व को बचाने हेतु लिया संकल्प

सुजावन देव धाम के अस्तित्व को बचाने हेतु लिया संकल्प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d