BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा नए केस, 861 लोगों की गई जान

by bnnbharat.com
August 9, 2020
in Uncategorized
दो चिकित्सकों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 64,399 नए केस सामने आए हैं और 861 लोगों की मौत हो गई है.

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,53,011 हो गई है. इसमें 6,28,747 मामले सक्रिय हैं. वहीं, 14,80,885 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश के अलग–अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 5,03,084 केस सामने आ चुके हैं. कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. राज्य में कोरोना के 1,47,048 मामले सक्रिय हैं. अब तक 3,38,362 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 17,367 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है. तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 2,90,907 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 53,481 सक्रिय केस हैं और 2,32,618 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक 4,808 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है. राज्य में अब तक कोरोना के 2,17,040 केस सामने आ चुके हैं. इनमें 85,486 मामले सक्रिय हैं और 1,29,615 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में अब तक कोरोना से 1,939 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है. कर्नाटक में अब तक कोरोना के 1,72,102 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 79,764 केस सक्रिय हैं और 89,238 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. राज्य में कोरोना से अब तक 3,091 लोगों की जान जा चुकी है.

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है. दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,44,127 हो गई है, जिसमें 10,667 मामले सक्रिय हैं और 1,29,362 डिस्चार्ज हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4,098 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या की

Next Post

अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

Next Post
अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d