दिल्ली: भारत ने आज सब दिन के रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 69 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना की रफ्तार तेज होने की वजह आंकड़ा 28 लाख 36 हजार को पार कर गया है.
इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं. अभी भारत कोरोना वायरस के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है.
लेकिन, भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे स्थान आ जायेगा. भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 977 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आये हैं और 977 लोगों की मौत हुई है.
इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 28,36,926 हो गई है. जिसमें 6,86,395 एक्टिव मामले हैं. जबकि, 20,96,665 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं, कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 53,866 लोगों की मौत हो चुकी है.

